Wednesday, July 17, 2013

HTET : 2008 में 20 प्रतिशत व 2011 में 19.86 तो इस बार एचटेट का परिणाम



HTET : 2008 में 20 प्रतिशत व 2011 में 19.86 तो इस बार एचटेट का परिणाम

 




भिवानी : एचटेट के परिणामों में खामियों को दूर करने के लिए पहली बार रेडम चेकिंग भी की जा रही है। इसके तहत अब तक (लेवल-1) की चेकिंग की जा चुकी है। सूत्रों की माने तो इस बार 90 प्रतिशत से भी अधिक गुरू जी फेल होने जा रहे है। हालांकि अभी रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और वास्तविक स्थिति तो रिजल्ट घोषित होने के बाद ही पता चल सकेगी।

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने इस बार पहली दफा एचटेट का टाइम एक घंटे से बढ़ाकर ढाई घंटा किया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार पास प्रतिशत बढ़ेगा। लेकिन परिणाम इसके विपरीत आए है। उतर कुंजी लीक होने के सहारे बैठे अधिकांश गुरुजी का तो घंटा बजता नजर आ रहा है। क्योंकि इस बार बोर्ड प्रशासन ने एचटेट का समय बढ़ाया था तो साथ में प्रश्न भी उसी के हिसाब जटिल कर दिए थे। इस वजह से परिणाम भी इस बार काफी जटिल आने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि लेवल 1 का परिणाम दस प्रतिशत से कम रह सकता है, जबकि लेवल 2 का परिणाम तो केवल पांच प्रतिशत पर ही रहने की संभावना है। 2008 में केटेगरी 1 का परिणाम 20 प्रतिशत, दिसंबर 09 में 12.27 और 2011 में 19.86 रहा था। इस बार कितना होगा। इसी को लेकर लाखों परीक्षार्थियों की नजरे टिकी हुई है।

इस बारे में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. असंज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एचटेट के रिजल्ट की रेडम चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो। उन्होंने कहा कि रिजल्ट कितना रहेगा, वे अभी खुलासा नहीं सकते, लेकिन दो दिन बाद घोषित करने का प्रयास जरूर कर रहे है।



News Sabhaar : Jagran (17.7.13)

HTET 2013 Result Declare Today


HTET 2013 Result Declare Today


HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

The result of Haryana teacher eligibility test (HTET) - June 2012-13 conducted by Haryana Board of School Education would be declared on Wednesday (July 17)

Official notification released by Haryana Board of School Education, Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2013 result would be released today for about 3,79,781 candidates who appeared in the entrance examination last month. Haryana Board conducted the HTET on 25th & 26th June for Primary Teachers, Trained Graduate Teachers (TGTs) and Post Graduate Teachers (PGTs) at various centers across the state.

1,23,472 candidates in PRT, 64,388 in TGT and 90,021 in PGT categories appeared in HTET 2013. Earlier, results were scheduled to be published on 15th June, however due to the incorrect questions in the exam paper evaluation of the answer sheets had to be done again for lakhs of answer sheets. Spokesperson from the Haryana Board confirmed that re-evaluation of the answer sheets is completed and results would be out today i.e. 17th July at around 10:00 am.

Marks certificates will be distributed after the declaration of the results where Board would also be releasing the answer key along with the results. Candidates would be able to check the results on official website of HBSE hbse.ac.in and htet.nic.in. To check the results via SMS, type HTET (space) RollNo and send it to 56263.



फरीदाबाद।। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा संचालित हरियाणा टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट ( एचटीईटी ) जून 2012-2013 का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ के . सी . भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in, www.htet.nic.in और indiaresults.com पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगा। रिजल्ट बोर्ड की हेल्पलाइन सर्विस (01664-254000) से भी पता किया जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के मेसेज बॉक्स में HTET <RollNo> टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। इस परीक्षा के प्रश्न - पत्रों की आंसरशीट बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in एवं www.htet.nic.in पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि 3 लाख 47 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी , जिसमें से 15 हजार 420 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि एचटीईटी के लेवल -1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में सुनीता जिला सोनीपत ( रोल नंबर 1015045) और मेनका जिला भिवानी ( रोल नंबर 1040185) ने 119 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लेवल -2 टीजीटी परीक्षा में प्रमिला जिला भिवानी ( रोल नंबर 2065439) ने 116 के साथ फर्स्ट किया है। लेवल -3 पीजीटी परीक्षा में हरदीप सिंह जिला जींद ( रोल नंबर 3012132) ने 121 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है




Friday, July 5, 2013

RTI Right To Information Act / HTET : 19 महीने बाद पास एचटेट


RTI Right To Information Act / HTET : 19 महीने बाद पास एचटेट 


फेल छात्रा आरटीआई की मदद से 19 महीने बाद पास एचटेट 

एचटेट 2011 में बोर्ड ने 'ई' कोड के पेपर को 'ए' कोड की कुंजी से चेक किया 


एच टेट 2011 के लिए शिक्षा बोर्ड लगातार चर्चा में बना रहता है। नया मामला उस दौरान एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को दूसरे कोड की उत्तर कुंजिका द्वारा चेक किया जाना है। 19 महीने के प्रयास और मामला सूचना आयोग तक ले जाने के बाद बोर्ड द्वारा जो रिजल्ट जारी किया गया, उसमें परीक्षार्थी उत्तीर्ण है। 

बोर्ड द्वारा पांच और छह नवंबर 2011 को अध्यापक पात्रता परीक्षा ली गई थी। इस दौरान लगभग साढ़े चार लाख ने यह परीक्षा दी। तीन एंजेसियों और आईएएस अधिकारियों की देखरेख में इसका परिणाम तैयार करने में 25 दिन का समय लगा। परिणाम दो दिसंबर 2011 को घोषित किया गया। परीक्षा के समय बोर्ड ने किसी को भी परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र बाहर नहीं ले जाने दिया। 15 महीने तक कोई उतर कुंजी भी जारी नहीं की। प्रश्न पत्र, ओएमआर और उत्तरपुस्तिका हासिल करने में पूरे प्रदेश से बोर्ड में 5000 से अधिक आरटीआई लगी। इनमें 800 से अधिक आरटीआई राज्य सूचना आयोग के पास पहुंची। 

दिल्ली निवासी तेजसिंह हुड्डा ने बताया सात मई 2013 को बोर्ड अधिकारियों ने उसकी बेटी अनुराधा की ओमएमआर सीट, प्रश्न पत्र की प्रति दी जिस पर ई कोड लिखा हुआ था। मगर उन्हें उत्तरपुस्तिका ए कोड की दी। ए कोड के अनुसार उसकी बेटी को 45 अंक तथा बोर्ड द्वारा डाली गई ई कोड से 121 अंक बन रहे थे। यह देख उन्होंने इसकी शिकायत बोर्ड सचिव से की। मगर बोर्ड ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था। 

तेजसिंह हुड्डा ने बताया मेरी बेटी का कहना था कि पापा मैं फेल नहीं हो सकती शायद बोर्ड से कोई गलती हुई है। इसलिए मैंने बेटी के प्रश्नपत्र के अलावा उत्तरपुस्तिका की ओएमआर सीट लेने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने बोर्ड में पहली आरटीआई दिसंबर 2011 को लगाई। वहीं राज्य सूचना आयोग ने बोर्ड को सितंबर 2012 को ओएमआरसीट निरीक्षण कराने के आदेश किए। 25 सितंबर 2012 से बोर्ड ने सभी को ओएमआर, प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिका सीट का निरीक्षण दिखाया। मगर उन्हें थर्ड पार्टी मान इसके लिए मना कर दिया। इस पर उन्होंने दोबारा आरटीआई लगाई। इस पर बोर्ड ने सात जनवरी 2012 को बोर्ड के अंदर पेपर का निरीक्षण तो कराया पर उसमें पेपर कोड नहीं था। इससे संतुष्ट न होकर दोबारा असली प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका तथा ओएमआर सीट के लिए राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटया



HTET : असमंजस में पदोन्नत हुए पांच हजार हेडमास्टर प्रमोशन मिला, पर वेतन अटक गया


HTET : असमंजस में पदोन्नत हुए पांच हजार हेडमास्टर 
प्रमोशन मिला, पर वेतन अटक गया

शिक्षा निदेशालय से नहीं मिले जिम्मेदारी संबंधी निर्देश
13 जून को नेट पर डाली थी मुख्याध्यापकों की सूची
वेतन निकलवाने की पावर किसको, कुछ पता नहीं 
नए मुख्याध्यापकों का जून माह का वेतन अटका


•भिवानी। शिक्षा विभाग ने जून माह में पदोन्नत कर प्रदेश के करीब पांच हजार अध्यापकों को हेडमास्टर बनाया है। उनके अधिकार और जिम्मेदारी क्या होगी, वेतन कौन निकलवाएगा आदि ऐसे सवाल हैं जिन्हें लेकर वे असमंजस में हैं। इनके चलते पदोन्नत हेडमास्टरों को जून माह का वेतन भी अब तक नहीं मिल सका है। 
निदेशालय मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने अध्यापक से पदोन्नत किए प्रदेश के करीब पांच हजार मुख्याध्यापकों के नाम नेट पर 13 जून की रात को अपलोड किए थे। इसके बाद से जुलाई माह तक लगभग सभी पदोन्नत हुए मुख्याध्यापकों ने अपने अपने स्टेशन लेकर पदभार ग्रहण कर लिया। नया पदभार ग्रहण करने के बाद उनमें खुशी तो थी लेकिन विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई डायरेक्शन नहीं मिलने से वे चिंतित भी हैं। 
पदोन्नत मुख्याध्यापकों का कहना है कि उन्हें अभी तक शिक्षा निदेशालय की तरफ से किसी प्रकार के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उन्हें कौन-कौन सी जिम्मेदारियां दी गई हैं, बतौर हेडमास्टर उनको क्या-क्या काम करने हैं, इस बारे में अभी तक कोई सरकूलर उनके पास नहीं पहुंचा है। 
हरियाणा राजकीय अध्यापक संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह और प्रवक्ता जयवीर नाफरिया ने बताया कि प्रमोशन के बाद हरियाणा में करीब पांच हजार अध्यापकों को हेडमास्टर तो बना दिया गया लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी से अनजान हैं। 
विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द सरकूलर जारी कर उनको अधिकार और ड्यूटी के बारे में डायरेक्शन दी जाएं। उनका जून माह का वेतन अटका हुआ है। वेतन निकलवाने की पावर उनकी खुद की होगी या किसी ओर को दी जाएगी, इस बारे में भी कुछ पता नहीं है। दस जमा दो के स्कूलों में किस प्रकार की पावर उनके पास होंगी, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है। इसके अलावा हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों का हाजिरी रजिस्टर आठवीं तक अलग होगा या एक साथ इस बारे में भी अभी कुछ साफ नहीं है। 
निर्देश आते रहेंगे : डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच ने बताया कि मौलिक शिक्षा में हेडमास्टर के नए पद सृजित हुए हैं। धीरे-धीरे डायरेक्शन आती रहेंगी। वैसे मिडिल कक्षा तक की पूरी जिम्मेदारी मुख्याध्यापकों की होगी। दस जमा दो और मैट्रिक स्कूलों में मौलिक शिक्षा हेडमास्टर के पास वेतन निकलवाने का अधिकार होगा या नहीं इस बारे में अभी विभाग की तरफ से कोई निर्देश नहीं आए हैं।



HTET : शिक्षकों के पदों का रेशनेलाइजेशन (तर्क संगत) करने के नाम कक्षा में छात्रंे की संख्या बढ़ाई जा रही है


HTET : शिक्षकों के पदों का रेशनेलाइजेशन (तर्क संगत) करने के नाम कक्षा में छात्रंे की संख्या बढ़ाई जा रही है 


राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों का रेशनेलाइजेशन (तर्क संगत) करने के नाम पर जोरशोर से तैयारी चल रही है। शिक्षा का अधिकार कानून व एनसीईआरटी के सभी प्रावधानों को दरकिनार करते हुए कक्षा में छात्रंे की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा विषयों के साप्ताहिक पीरियड घटाए जा रहे हैं। 1इस बीच हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वजीर सिंह और महासचिव सीएन भारती ने स्कूलों में रेशनेलाइजेशन की नीति का प्रबल विरोध किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग अपनी खामियां छिपाने तथा नई भर्तियां करने से बचने के लिए प्रदेश की आंखों में धूल झोंक रहा है। शिक्षक नेताओं के अनुसार प्राथमिक विभाग में 45 बच्चों पर एक पद दिया जा रहा है, जबकि शिक्षा अधिकार कानून कहता है कि 30 बच्चों पर एक अध्यापक होगा। उन्होंने मांग की है कि अधिकतम 30 बच्चों व प्रति कक्षा/सेक्शन पर एक अध्यापक होना चाहिए। अपर प्राइमरी में 50 बच्चों तक एक सेक्शन तथा 100 बच्चों तक दो सेक्शन बनाए जा रहे हैं जबकि कानून 35 बच्चों के सेक्शन का है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार 43 साप्ताहिक पीरियड तक एक ही अध्यापक का पद दिया जा रहा है व दो-दो विषयों (विज्ञान-गणित, हिंदी-संस्कृत, सामाजिक-अंग्रेजी) का वर्कलोड इकट्ठा डाला जा रहा है जबकि मास्टर के पहले साप्ताहिक 36 ही पीरियड थे। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक व हिंदी के साप्ताहिक पीरियड भी कम किए जा रहे हैं। विज्ञान एक प्रायोगिक विषय है, उसके केवल सप्ताह में पांच पीरियड दिए गए हैं। एनसीईआरटी/सीबीएसई सभी विषयों के आठ साप्ताहिक पीरियड देता है। सीएन भारती के अनुसार कक्षा 9 से 12वीं की स्थिति तो बिल्कुल ही डावांडोल है। कक्षा 9 से 12वीं को पढ़ाने के लिए 32 हजार प्राध्यापक चाहिए जबकि केवल आठ हजार प्राध्यापक ही कार्यरत हैं। वजीर सिंह ने बताया कि 13-14 जुलाई को जींद में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है


Saturday, June 29, 2013

HTET : फर्जी निकली मोबाइल पर उपलब्ध एचटेट की उतर कुंजी


HTET : फर्जी निकली मोबाइल पर उपलब्ध एचटेट की उतर कुंजी

  



 भिवानी : बुधवार को मोबाइल पर एचटेट की उतर कुंजी ने खूब हड़कंप मचाया। लेकिन बुधवार को देर रात किए गए मिलान में यह उतर कुंजी फर्जी मिलने से बोर्ड अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इससे साफ हो गया है कि फर्जी उतर कुंजी के सहारे ही मासूम छात्रों को लाखों रुपये का चुना लगा दिया गया। बता दें कि बुधवार को एचटेट के आयोजन के दौरान पूरा दिन मोबाइल पर उतर कुंजी एसएमएस के जरिये उपलब्ध कराने का खुलासा दैनिक जागरण ने किया था। ये उतर कुंजियां ए से लेकर ई कोड तक के सभी प्रश्न पत्रों की थीं। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को उतर कुंजियां उपलब्ध करवाए जाने के बाद बुधवार देर रात अधिकारियों ने इनका मिलान किया। इस दौरान उतर कुंजियां फर्जी पाई गई।

इस बारे में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. केसी ने कहा कि उतर कुंजियों का मिलान किया जा चुका है। परीक्षार्थियों के कब्जे से मिली उत्तरमाला एकदम नकली थी जिसके पीछे गैरसामाजिक तत्वों का हाथ था। इसकी विस्तार से जांच कर ली गई है। इसके आधार पर इस षड्यंत्र की रचना करने वालों तक पहुचने के उद्देश्य से ही एफआइआर दर्ज करवाई गई है


Sabhaar : Jagran (27 Jun 2013)

HTET - एचटेट परीक्षार्थी खुद कर पाएंगे अपना आकलन


HTET - एचटेट परीक्षार्थी खुद कर पाएंगे अपना आकलन



भिवानी : यदि आपने एचटेट के किसी भी लेवल के लिए परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो आपको रिजल्ट घोषणा का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। भले ही शिक्षा बोर्ड रिजल्ट घोषित करने में देरी करे। जी हां, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट
के तीनों लेवल की उत्तर कुंजी ऑनलाइन करने का फैसला किया है। जल्द ही उत्तर कुंजी ऑनलाइन कर दी जाएंगी। इससे कोई भी परीक्षार्थी अपना आकलन खुद कर सकेगा। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने पहली बार एचटेट के परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र की बुकलेट घर ले जाने
के लिए दी है। इससे पूर्व प्रश्न पत्र की बुकलेट को शिक्षा बोर्ड प्रशासन अपने पास जमा कर लेता था। उत्तर कुंजी ऑनलाइन होने से परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र का मिलान उतर कुंजी के साथ कर सकेंगे। इससे उन्हे खुद का आकलन करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ ही यदि किसी परीक्षार्थी के रिजल्ट घोषित होने के बाद भी कोई आशंका होती है तो भी उन्हे उत्तर कुंजी के उपलब्ध होने से काफी आसानी रहेगी। परीक्षार्थी द्वारा हल किए गए प्रश्न का आंकलन उत्तर कुंजी से करने के बाद यदि रिजल्ट भिन्न आता है तो वे पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे। इधर
शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एचटेट के तीनों लेवल के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करने के लिए विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर दी है। तकनीकी रूप से यदि कोई खामी पाई जाती है तो उसका हल बोर्ड प्रशासन अपने स्तर पर करेगा, ताकि किसी छात्र के साथ कोई अन्याय न हो।
प्रदेश के तीन लाख 79 हजार 781 परीक्षार्थियों को है इंतजार इस बार एचटेट में प्रदेश व आसपास के राज्यों के तीन लाख 79 हजार 781 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें तीनों लेवल के परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार है:- 

लेवल एक (पीआरटी)
परीक्षार्थी- 1, 23, 472
लेवल -2 (टीजीटी)
परीक्षार्थी- 1,64,288
लेवल-3 (पीजीटी)
परीक्षार्थी- 90,021

तीन-चार दिन में कुंजी होगी ऑनलाइन इस बारे में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि एचटेट का रिजल्ट घोषित करने में लगभग एक पखवाड़ा लग सकता है। उत्तर कुंजी तीन-चार में ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी और
परीक्षार्थियों को खुद का आकलन करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी