Thursday, August 23, 2012

Databank of Teachers


Databank of Teachers

According to the Statistics of School Education (2009-10), the total number of teachers in the country from pre-primary to senior secondary is 67.23 lakh. To meet the Pupil Teacher Ratio (PTR) norms specified under the Right of Children to Free and Compulsory Education (RTE) Act, 2009, the Government has sanctioned 8.17 lakh additional teachers posts between 2010 and 2012 under Sarva Shiksha Abhiyan (SSA) 

The Government has taken several steps for preparing and providing quality teachers. The Centrally Sponsored Scheme of Teacher Education for the XII Plan envisages establishment of District Institutes of Education and Training in all districts created upto March, 2011 and of Block Institutes of Teacher Education for expanding capacity of teacher preparation. The National Council for Teacher Education (NCTE) grants recognition to institutions for starting programmes of teacher education. Several State Governments have also taken steps to expand teacher preparation capacity. In pursuance of the RTE Act, the NCTE has laid down the minimum teacher qualifications, including the requirement of passing the Teacher Eligibility Test as an essential qualification for being eligible for appointment as a teacher. Under the Sarva Shisksha Abhiyan, financial assistance is provided to the State Governments to enable the teachers of class I-VIII not possessing the minimum qualifications to acquire the same by 2015, and for training of in-service teachers for improving quality. 

This information was given by Dr. D. Purandeswari, Minister of State for Human Resource Development in a written reply to a question in the Lok Sabha today. 

MV/GK
(Release ID :86502)


Source : http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=86502 (Published on 22-August, 2012 )

Saturday, August 18, 2012

गेस्ट टीचर नियुक्ति घोटाले में बुरे फंसे 17 अधिकारी



गेस्ट टीचर नियुक्ति घोटाले में बुरे फंसे 17 अधिकारी

हिसार. फर्जीवाड़ा सामने आने पर हटाए गए गेस्ट टीचरों के बाद अब उन्हें नौकरी पर रखने वाले अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने मामले की पड़ताल के बाद 17 अफसरों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों के कार्यकाल में गेस्ट टीचर रखे गए उनके नाम इनमें शामिल हैं। इनमें सात अफसर फतेहाबाद और छह सिरसा जिले से हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ शिक्षा नियमावली के नियम आठ के तहत कार्रवाई की जाएगी

शिक्षा विभाग ने 2005 में अतिथि अध्यापक नियुक्त किए गए थे। इसमें कई स्कूल मुखियाओं ने कागजात की बिना जांच पड़ताल के ऐसे अध्यापकों को नियुक्ति दे दी, जो विभाग की निर्धारित शर्तो पर खरा नहीं उतर रहे थे। शिकायत के आधार पर पिछले साल जिला स्तर पर इन गेस्ट अध्यापकों के मूल कागजों की जांच की गई। इसमें 719 अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति में गोलमाल पाया गया। इनमें से 12 शिक्षक हिसार जिले के थे। इनमें कई मामले तो ऐसे सामने आए, जो नियुक्ति के समय संबंधित पद की योग्यता ही पूरी नहीं कर रहे थे।

हाईकोर्ट के आदेशों पर हुई कार्रवाई 
इस मामले में हाईकोर्ट ने हाल ही में शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए थे कि फर्जी गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। हालांकि इन आदेशों के बाद कई गेस्ट टीचर्स को निलंबित कर दिया है, लेकिन संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब विभाग ने 17 अधिकारियों को चार्ज शीट करने के आदेश जारी किए हैं।

इन पर होगी कार्रवाई

नाम स्कूल

कृष्ण कुमार जीएचएस बन मंदौरी,फतेहाबाद
राधेश्याम वर्मा जीएचएस पीली मंदौरी,फतेहाबाद
ओमप्रकाश जीएचएस अलीपुर बरोटा,फतेहाबाद
पानूराम जीएचएस कुंदन, फतेहाबाद
पवन कुमार जीएमएस तलवाड़ी,फतेहाबाद
राजाराम जीएमएस माजरा, फतेहाबाद
बजीर सिंह जीएचएस कालूवास,फतेहाबाद
देवेंद्र सिंह जीएचएस बनहोरी, हिसार
आशा भाटिया जीजीएचएस काबरेल, हिसार
राजकुमार जीएचएस बालू, करनाल
तेजपाल जीएचएस नारायण, पानीपत
हरबिंदर सिंह जीएचएस चोरमारखेड़ा, सिरसा
भारत सिंह जीएचएस हंजीरा, सिरसा
विजय मोहन जीएचएस रंधावा, सिरसा
कमरुदीन जीएसएसएस नहराना, सिरसा
नरेंद्र जीएचएस झोरड़ नाली, सिरसा
देवीलाल जीएसएसएस अबूब शहर, सिरसा 


News Source : http://www.bhaskar.com/article/HAR-HIS-guest-teacher-recruitment-scam-3664761.html / Bhaskar.com ( 18.8.12)
*********************
It is a good step to take action against corrupt officers, so that such employees learn a lesson.
In UP also corrupt officers / candidates who are involved in cheating should also punish, so that candidates will not face such problems in coming examinations.

Sunday, July 29, 2012

CTET II - 2012 : तीसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा का भी बजा बिगुल

CTET II - 2012  : तीसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा का भी बजा बिगुल

Third CTET Online Application shall be started from 1st  August 2012 to 31st August 2012.
Examination will be on 18th November 2012

रांची : सीबीएसई ने तीसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा 'सीटेट' की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा 18 नवंबर को दो पालियों में होगी। कक्षा एक से पांच तक का शिक्षक बनने के लिए पहली पाली तथा छह से आठ तक का शिक्षक बनने के लिए दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होना होगा। जो अभ्यर्थी कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हों, वे दोनों पालियों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली बार एक अगस्त से 31 अगस्त तक सीबीएसई या सीटेट की वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। सीबीएसई अबतक ऐसी दो परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम जारी कर चुका है

उल्लेखनीय है कि निश्शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम-2009 के तहत केंद्र सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया है। बाकायदा एनसीटीई ने इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए रेगुलेशन जारी किया है, जिसमें कक्षा एक से पांच तथा छह से आठ तक के शिक्षक के लिए अलग-अलग अर्हता तय की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सीबीएसई को दी है। वहीं, राज्य स्तर पर सरकारी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित करने का प्रावधान है। झारखंड में अभी तक एक भी 'टेट' परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक नहीं हो सका है

----------

सीटेट से जिन स्कूलों में बन सकते हैं शिक्षक
- सभी निजी स्कूल
- केंद्रीय विद्यालय
-नवोदय विद्यालय


- राज्य सरकार चाहे तो 'टेट' आयोजित नहीं होने पर 'सीटेट' उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कर सकती है शिक्षक पद पर नियुक्ति


News Source : http://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-9517287.html / Jagran ( 29.7.12)
***********************************
Candidates can appear again to improve their scores in CTET examination.
This is 3rd CTET examination.
About CTET / TET Examination -

See Notification of NCTE - http://www.ncte-india.org/RTE-TET-guidelines[1]%20(latest).pdf



Qualifying marks  
9 A person who scores 60% or more in the TET exam will be considered as TET pass. School managements (Government, local bodies, government aided and unaided)   
(a) may consider giving concessions to persons belonging to SC/ST, OBC, differently abled persons, etc., in accordance with their extant reservation policy; 



(b) should give weightage to the TET scores in the recruitment process; however, qualifying the TET would not confer a right on any person for recruitment/employment as it is only one of the eligibility criteria for appointment



11 The appropriate Government should conduct a TET at least once every year. The  Validity Period of TET qualifying certificate for appointment will be decided by the appropriate Government subject to a maximum of seven years for all categories. But there will be no restriction on the number of attempts a person can take for acquiring a TET Certificate. A person who has qualified TET may also appear again for improving his/her score. (Pt.No. 11)

CTET/SSA Chandigarh : अब अगस्त में होगी शिक्षक भर्ती


CTET/SSA Chandigarh : अब अगस्त में होगी शिक्षक भर्ती

SSA Chandigarh Recruitment Processs is cancelled in Middle of Process.
State  TET Examination Pass candidates are not eligible for Union Territory posts.


Now SSA Chandigarh follow NCTE Rule , See News -


चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत चल रही 653 जेबीटी शिक्षकों की भरती प्रक्रिया को बीच में ही रद कर दिया है। बुधवार को एसएसए की गवर्निंग बाडी की मीटिंग में यह फैसला हुआ है। अमर उजाला ने ही शिक्षकों की भरती प्रक्रिया रद किए जाने की खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया था। भर्ती में नियमों के विपरित सीटीईटी के अलावा स्टेट पास वालों को भी योग्य माना गया था

मार्च में विभाग की ओर से जीबीटी पदों के लिए निकाले विज्ञापन में पंजाब और हरियाणा राज्य के स्टेट एलिजिबिलटी टेस्ट (स्टेट) पास युवाओं को भी आवेदन की छूट दे दी थी, जबकि एनसीईटी नियमों के तहत यूटी में सिर्फ सीटीईटी को योग्य माना गया है। इस फैसले पर 50 लोगों ने हाईकोर्ट में केस दायर कर दिया था। शिक्षा विभाग को आखिर में अपना फैसला वापिस लेना पड़ा। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब एसएसए भरती में एनसीटीई नियमों को ही माना जाएगा


अगस्त में 877 पदों की भरती
शिक्षा विभाग ने एसएसए के तहत अगस्त के पहले सप्ताह में 877 नए शिक्षकों की भरती की तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों के लिए सीटीईटी पास होना अनिवार्य होगा। जानकारी अनुसार जेबीटी के 653 के अलावा टीजीटी के 224 पद भी भरे जाएंगे। टीजीटी पदों का विज्ञापन दो-चार दिन के अंतराल में निकाला जाएगा।




कोट्स
एसएसए शिक्षकों की भरती के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में विज्ञापन जारी होगा। एनसीटीई नियमों को ही लागू किया जाएगा।
- उपकार सिंह ( डीपीआई स्कूल)


News Source : http://www.amarujala.com/City/Chandigarh/Chandigarh-11061-54.html / Amar Ujala (26.7.12)
************************
It looks teachers recruitments under RTE are highly affected with court's decision.
It is heard KVS matter disposed of in CAT (Central Administrative Tribunal) to conduct main/descriptive examination as process change in middle is against rules.
If anybody have CAT's decision copy/news, kindly inform through comments on this blog.

Thursday, July 19, 2012

HTET : प्रदेश में सात हजार टीचर और भर्ती होंगे


HTET : प्रदेश में सात हजार टीचर और भर्ती होंगे

Haryana is going to recruit 7323 more teachers 



चंडीगढ़. हरियाणा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 7,323 अतिरिक्त अध्यापकों की और भर्ती होगी। यह भर्ती उन 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के अलावा होगी, जिसकी प्रक्रिया अभी जारी है। भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होगी, जो दो चरणों में पूरी होगी

केंद्र सरकार ने हरियाणा को इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने रिक्रूटमेंट नोटिस जारी कर दिया है। कक्षा नौ से 12 के लिए इस वर्ष पहले चरण के तहत 3612 अध्यापक नियुक्त होंगे, जो कि परमानेंट होंगे। भर्ती प्रक्रिया आयोग के माध्यम से होगी


75 फीसदी हिस्सा देगा केंद्र :
राज्य सरकार जो वैकेंसी बनाकर भेजती है, उस पर केंद्र सरकार अपनी अनुमति की मोहर लगाती है। मार्च 2012 में शिक्षा विभाग ने केंद्र को प्रस्ताव बना कर भेजा था। इस मामले में अध्यापकों की सैलरी का 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र से आएगा और 25 प्रतिशत हरियाणा सरकार से


एसएसए भेजेगा रिपोर्ट

नियुक्तियों का यह प्रस्ताव सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजा जाएगा। मामले की मॉनीटरिंग सर्व शिक्षा अभियान भी करेगा क्योंकि केंद्र को इसकी रिपोर्ट एसएसए के माध्यम से ही भेजी जाएगी।


हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए एक और मौका

हरियाणा पुलिस में सिपाही पद की भर्ती के लिए जो प्रार्थी पानीपत में शारीरिक मापतोल के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर 2618 से 13500 (सामान्य श्रेणी) तक के जो उम्मीदवार टेस्ट के लिए अम्बाला सिटी में उपस्थित हो सकते हैं।


News Source : http://www.bhaskar.com/article/HAR-HAR-HIS-seven-thousand-teachers-will-be-recruited-in-the-state-and-3519946.html
********************
This year 2012 : All records is broken about recruitment of teachers in Goverment, Approx more than 5 lakh teachers going to appoint/ appointed in state - Bihar, Assam , Gujarat , Rajasthan , Punjab, Haryana, Meghalay, Uttrakhand, Jharkhand, Tamilnadu, Orissa, Andra Pradesh, Madhya Pradesh, Chattisgarh, Himacha Pradesh, West Bengal etc.


And if UP also included then vacancies/appointment may reach to 7 Lakh Teachers.


2012 = Biggest Year for Recruitment of Teachers.

Sunday, July 1, 2012

HTET : शिक्षक बनना है तो पात्रता परीक्षा पास करनी ही पड़ेगी



HTET : शिक्षक बनना है तो पात्रता परीक्षा पास करनी ही पड़ेगी

पात्रता परीक्षा पास करनी ही होगी
 केंद्र ने अनुभव के आधार पर पात्रता से छूट को नकारा ! सरकार असमंजस में ! राव दान सिंह ने पात्रता से छूट देने की बात पर घिरे हुए दिखे !

केंद्र सरकार ने हरियाणा में अनुभव के आधार पर छूट को नकारा पंकज कुमार पांडेय नई दिल्ली केवल अनुभव के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति मान्य नहीं होगी। प्राथमिक शिक्षा के लिए शिक्षकों की नई भर्ती के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) पास करना जरूरी होगा। यह स्पष्टीकरण केंद्र सरकार ने अपने एक आंतरिक नोट में हरियाणा सरकार के उस आदेश को नकारते हुए दिया है, जिसमें अनुभव के आधार पर एचटेट से छूट देकर अध्यापकों की नियुक्ति की बात की गई थी। केंद्र सरकार ने अब कई राज्यों से मिले प्रत्यावेदन का निपटारा करने के लिए मंत्रालय ने एक आंतरिक नोट तैयार किया है। इसमें शिक्षा का अधिकार कानून का हवाला देते हुए कहा गया है कि पहली से आठवीं कक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी पास करना, शिक्षा का अधिकार कानून की धारा 23 -एक और 23 -2 के प्रावधानों के तहत जरूरी है। अनुभव के आधार पर कुछ लोगों को विशेष छूट को शिक्षा का अधिकार कानून के साथ, एनसीटीई गाइडलाइन का उल्लंघन माना जाएगा। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि आंतरिक विचार-विमर्श के बाद हमने हरियाणा सरकार से अनुरोध करने का फैसला किया है कि वे अनुभव के आधार पर टीईटी से छूट का निर्देश वापस लें। हमने छूट नहीं समय दिया है, केंद्र के निर्देश की कॉपी नहीं मिली है। हरियाणा सरकार ने एचटेट से छूट नहीं दी है। शिक्षक भर्ती के लिए २०१५ तक एचटेट पास करना ही होगा।-राव दान सिंह, सीपीएस, एजुकेशन










Monday, June 11, 2012

HTET : टीईटी से छूट देने का भी ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा गेस्ट लेक्चरर को



HTET : टीईटी से छूट देने का भी ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा गेस्ट लेक्चरर को
पात्र अध्यापकों को भी कम लाभ मिलेगा

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक भरती बोर्ड ने पीजीटी (लेक्चरर) के 14 हजार से पदों के लिए जो आवेदन मांगें हैं, उसके लिए लगाई शर्त से हरियाणा के गेस्ट लेक्चररों को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। नतीजतन गेस्ट टीचरों ने 19 जून को शिक्षा सदन के सामने एक दिन का प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
इस भरती में हरियाणा सरकार ने चार साल के टीचिंग अनुभव वाले टीचरों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट से छूट इसलिए दी है ताकि गेस्ट टीचरों को फायदा मिल जाए। अब भरती बोर्ड ने शर्त लगाई है कि पीजीटी के लिए एमए में 50 फीसदी न्यूनतम अंक हों और साथ में बीएड की डिग्री भी होना जरूरी है। इसके अलावा अंडर ग्रेजुएशन, दस जमा दो और दसवीं में से किन्हीं दो में कम से कम 50 फीसदी अंक हों और एक में 45 फीसदी। ये सर्विस रूल्स 11 अप्रैल 2012 को अधिसूचित किए हैं। इससे पहले के रूल्स में प्रावधान था कि लेक्चरर के लिए एमए तो 50 फीसदी अंकों से पास होना जरूरी था, लेकिन अंडर ग्रेजुएशन, दस जमा दो या दसवीं में 50 फीसदी या 45 फीसदी अंकों की शर्त नहीं थी, सिर्फ हिंदी का ज्ञान होना जरूरी था।
गेस्ट टीचर यूनियन के महासचिव राजेंद्र शर्मा शास्त्री ने बताया कि सरकार ने जो टीईटी से छूट दी है, उससे गेस्ट लेक्चररों को लाभ नहीं होगा।
इस समय 2700 गेस्ट लेक्चरर हैं, जिनमें से 1500 के पास बीएड की डिग्री ही नहीं है। शर्मा ने कहा कि क्योंकि पहले वाले रूल्स में लेक्चररशिप के लिए एमए होना जरूरी था, बीएड की शर्त नहीं थी और अंडर ग्रेजुएशन, दस जमा और दसवीं में 50 या 45 फीसदी अंकों की शर्त नहीं थी, इसलिए इस भरती में उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।
शर्मा ने कहा कि यूनियन ने 10 जून को आपात बैठक कर फैसला किया है कि गेस्ट टीचरों को एकमुश्त रेगुलर करने की घोषणा राज्य सरकार करे। अन्यथा 19 जून को शिक्षा सदन के सामने एक दिन का प्रदर्शन किया जाए


News Source : Amar Ujala (12.6.12)