Friday, June 21, 2013

hbse.nic.in HTET Admit Card / Hall Ticket : एचटेट: एडमिट कार्ड के साथ दिखाना होगा आईडी प्रूफ भी, बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर


HTET Admit Card / Hall Ticket : एचटेट: एडमिट कार्ड के साथ दिखाना होगा आईडी प्रूफ भी, बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर









HTET 2013 Haryana TET  hbse.nic.in Haryana Teachers Eligibility Test (HTET) Exam Date Notification Books | Study Materials Free Question Paper HTET 2013 Paper I and Paper II For Upper Primary (Class VI to VIII) and Lower Primary (Class I to V) Teachers Recruitment






To Download HTET 2013 Admit Card / Hall Ticket -  Click Here  

हिसार. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देने वाले उम्मीदवारों को इस बार अपने साथ पहचान की कोई आईडी लेकर जानी होगी। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के लिए शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर इस एडमिट कार्ड के साथ कोई पर्सनल आईडी भी दिखानी होगी। तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

बोर्ड की ओर से इस बार एचटेट की परीक्षा 25 व 26 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ली जा रही है। पहले दिन जहां पीजीटी (ग्रुप थ्री) की परीक्षा होगी, वहीं दूसरे दिन पीआरटी और टीजीटी कैटेगरी के एग्जाम होंगे।

एचटेट के परीक्षार्थियों के लिए अभी तक बोर्ड डाक के माध्यम से रोल नंबर जारी करता रहा है। लेकिन इस बार रोल नंबर की जगह ऑन लाइन एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जिसे विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। हालांकि इस एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी की फोटो और हस्ताक्षर हैं, लेकिन फिर भी उम्मीदवारों को अपनी पहचान के लिए अलग से कोई आईडी लानी अनिवार्य की गई है। इस आईडी में वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड में से कोई भी एक आईडी दिखानी होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए लिया फैसला
सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग को बीते टेस्ट के दौरान अकसर यह शिकायत मिलती थी कि कुछ लोग धोखाधड़ी कर अपनी जगह किसी को और को टेस्ट में बैठा देते हैं।

दरअसल वे फार्म भरते समय उसमें नाम तो अपना लिखता थे लेकिन उस व्यक्ति की फोटो लगा देते थे जिसे अपनी जगह टेस्ट में बैठाना होता था। इसलिए वे पकड़ में नहीं आते थे। इसीलिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया कि एडमिट कार्ड के साथ एक अन्य पहचान पत्र भी परीक्षार्थियों से लिया जाए ताकि फर्जीवाड़े की गुंजाइश ही न बचे
************************************
Important to note : You must carry Photo I Card / ID Proof along with downloaded admit card to give HTET 2013 Exam




***************

HTET Download Admit Card : एचटेट (HTET) के एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 14जून से हो जाएंगे अपलोड


HTET Download Admit Card : एचटेट (HTET) के एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 14जून से हो जाएंगे अपलोड




अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिन आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन भेजे थे, उनकी अनुक्रमांक पर्चियां बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार से अपलोड की जा रही हैं।
पात्र परीक्षार्थी अपनी फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची (एडमिट कार्ड) इन वेबसाइट से आज से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक कारणों से परीक्षा में प्रवेश के पात्र नहीं बनते थे उनके अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं। इस तरह के आवेदक अगर अपना कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वे 20 जून तक अपना पक्ष रख सकते हैं। आवेदकों को भी 20 जून तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे आवेदक अपने साथ अपनी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र ले कर आएं

Teacher Selection in Haryana हरियाणा में 5061 शिक्षक बने मिडिल हेडमास्टर


हरियाणा में 5061 शिक्षक बने मिडिल हेडमास्टर

Teacher Selection in Haryana

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 5061 शिक्षकों को प्रमोट कर मिडिल स्कूल का हेडमास्टर बना दिया। प्रमोशन पाने वाले 5061 शिक्षकों में से विभाग ने 4888 शिक्षकों को स्टेशन भी मुहैया करा दिए हैं। शेष 173 मिडिल हेड को स्टेशन बाद में दिए जाएंगे। 
सभी मुख्याध्यापकों को 15 दिन के अंदर कार्य ग्रहण करना होगा। इन 4888 मुख्याध्यापकों में से 4160 मास्टर कैडर, 350 सीएंडवी हिंदी, 50 पंजाबी तथा 328 संस्कृत टीचर को मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक बनाया गया है



HTET : एचटेट 2013 : परीक्षा से दस दिन पहले डाउनलोड होंगे एडमिट


HTET :  एचटेट 2013 : परीक्षा से दस दिन पहले डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड








प्रदेश में 25 व 26 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा में बैठने के लिए लेवल-2 टीजीटी वर्ग के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं जबकि लेवल-3 पीजीटी के लिए सबसे कम।

वर्ष 2011 में हुए एचटेट की अपेक्षा इस बार परीक्षा में कम आवेदकों ने भाग लिया है। एचटेट की परीक्षा में बैठने के लिए तीनों वर्गो में करीब 3 लाख 80 हजार आवेदकों ने अप्लाई किया है। जिसमें से लेवल-1 पीआरटी के लिए करीब 1 लाख 25 हजार, लेवल-2 टीजीटी के लिए करीब 1 लाख 63 हजार ने जबकि लेवल-3 पीजीटी के लिए सबसे कम करीब 92 हजार आवेदकों ने ही अप्लाई किया है।

नई कंडीशन से घटी रुचि
अध्यापक भर्ती के नियमों में योग्यता संबंधी बदलाव की कंडीशन से इस बार वर्ष 2011 में हुए एचटेट की अपेक्षा पीजीटी व टीजीटी में आवेदकों ने कम अप्लाई किया है। सूत्रों के मुताबिक अध्यापक भर्ती बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किया है जिसमें टीजीटी में एच्छिक विषय सहित स्नातक व पीजीटी के लिए बीएड योग्यता रखी है। जबकि पहले ये नियम नहीं थे। (More Update will provide you if any)

15 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

25 व 26 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठने के लिए वेबसाइट से डाउनलोड होने वाला एडमिट कार्ड अब जून महीने में 15 जून के आसपास डाउनलोड किया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक दो बार परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी व दोनों ही बार करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड आवेदकों को उपलब्ध कराने की योजना थी। अब परीक्षा के 10 दिन पहले विभाग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेगा। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस संदर्भ में शेड्यूल जारी किया जाएगा।



HTET / PGT Teacher Recruitment Haryana : फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये आवेदन करने वाला गिरफ्तार


HTET / PGT Teacher Recruitment Haryana  : फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये आवेदन करने वाला गिरफ्तार

मेवात में जून 2012 में पीजीटी (फिजिक्स) के लिए निकाली गई रिक्तियों के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करने वाले एक आवेदनकर्ता को थाना सारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आवेदनकर्ता ने यह प्रमाणपत्र नंगला एंक्लेव पार्ट-1 स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बनवाया था। पुलिस ने एफआइआर में सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा के उपनिदेशक की शिकायत पर स्कूल प्रधानाचार्य और तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को भी नामजद किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पुलिस आयुक्त कार्यालय से आई डाक में उपरोक्त शिकायत मिली थी। उसे पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहली कड़ी आवेदनकर्ता रूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रूपेंद्र ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने जून 2012 में मेवात में पीजीटी फिजिक्स पद के लिए निकली रिक्तियों के अनुसार आवेदन किया था। इसमें संबंधित विषय को पढ़ाने का चार वर्ष अनुभव प्रमाण पत्र चाहिए था। रुपेंद्र ने यह प्रमाण पत्र नंगला एंक्लेव पार्ट-1 स्थित केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केसी गौतम के जरिये बनवा लिया।

बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने सत्यापित भी कर दिया। राजीव कुमार इन दिनों मेवात में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हैं। साक्षात्कार के दौरान जो अध्यापक रुपेंद्र का इंटरव्यू ले रहा था, उसने जब अनुभव प्रमाण पत्र देखा तो वह सकपका गया। इंटरव्यू लेने वाले अध्यापक ने रुपेंद्र से कहा कि जिस स्कूल का यह अनुभव प्रमाण पत्र हैं, वहां फिजिक्स विषय की पढ़ाई ही नहीं होती तो फिर प्रमाण पत्र कैसे बनवा लिया। वहीं से मामले की जांच शुरू हो गई।

जांच होते-होते बृहस्पतिवार को पुलिस तक पहुंची। जांच अधिकारी एएसआइ लक्ष्मण ने बताया कि रुपेंद्र को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी केसी गौतम अभी जांच में शामिल नहीं हुआ है


News Source / Sabhaar : Jagran (22 Jun 2013)

Saturday, May 25, 2013

HTET 2013 Admit Card Download from 24th June / Website http//htet.nic.in


HTET 2013 Admit Card Download from 24th June / Website http//htet.nic.in

एचटीईटी के एडमिट कार्ड 24 जून से करें डाउनलोड

Haryana Teacher Eligibility Test News
May 25, 2013
गुड़गांव : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2012-13 के लिए एडमिट कार्ड इस बार पोस्ट के जरिए नहीं मिलेंगे, बल्कि 14 जून से एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट http//htet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से संबंधित पात्र आवेदकों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दिश-निर्देश भी लिखे होंगे। एग्जाम की डेट्स लेवल थ्री, पीजीट के लिए 25 जून सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक, लेवल वन प्राइमरी टीचर के लिए 26 जून को सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और लेवल-2 टीजीटी के लिए 26 जून को दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी।

For Teacher Eligibility Test Paper / Practice Exam Paper, You can Visit - http://syllabus123.blogspot.com

Kindly confirm details from Haryana Teacher Eligibility Test website / concerned authority.

HTET 2013 News / Admit Card Download


HTET 2013 News / Admit Card Download


Admit Card Download Start from 15th June 2013 (Confirm from website/ authority also)
Confirm your details till tomorrow

प्रदेश में 25 व 26 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा में बैठने के लिए लेवल-2 टीजीटी वर्ग के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं जबकि लेवल-3 पीजीटी के लिए सबसे कम।

वर्ष 2011 में हुए एचटेट की अपेक्षा इस बार परीक्षा में कम आवेदकों ने भाग लिया है। एचटेट की परीक्षा में बैठने के लिए तीनों वर्गो में करीब 3 लाख 80 हजार आवेदकों ने अप्लाई किया है। जिसमें से लेवल-1 पीआरटी के लिए करीब 1 लाख 25 हजार, लेवल-2 टीजीटी के लिए करीब 1 लाख 63 हजार ने जबकि लेवल-3 पीजीटी के लिए सबसे कम करीब 92 हजार आवेदकों ने ही अप्लाई किया है।



नई कंडीशन से घटी रुचि

अध्यापक भर्ती के नियमों में योग्यता संबंधी बदलाव की कंडीशन से इस बार वर्ष 2011 में हुए एचटेट की अपेक्षा पीजीटी व टीजीटी में आवेदकों ने कम अप्लाई किया है। सूत्रों के मुताबिक अध्यापक भर्ती बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किया है जिसमें टीजीटी में एच्छिक विषय सहित स्नातक व पीजीटी के लिए बीएड योग्यता रखी है। जबकि पहले ये नियम नहीं थे। ऐसे में हजारों आवेदक नई कंडीशन के चक्कर में अप्लाई नहीं कर पाए। हालांकि दोनों ही मामलों पर विचार विमर्श होना अभी बाकी है।



15 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

25 व 26 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठने के लिए वेबसाइट से डाउनलोड होने वाला एडमिट कार्ड अब जून महीने में 15 जून के आसपास डाउनलोड किया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक दो बार परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी व दोनों ही बार करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड आवेदकों को उपलब्ध कराने की योजना थी। अब परीक्षा के 10 दिन पहले विभाग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेगा। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस संदर्भ में शेड्यूल जारी किया जाएगा।



कंफर्म पेज जमा कराने के लिए कल मौका
परीक्षा की तिथि बढ़ाए जाने के बाद बोर्ड ने उन आवेदकों को भी मौका दिया है जिन्होंने निर्धारित तिथि तक बैंक में अपनी फीस तो जमा करा दी थी, लेकिन समय पर फीस संबंधी विवरण विभाग की साइट पर अपलोड नहीं किया था। ऐसे आवेदकों की फीस अपलोड करने के लिए मौका दिया गया व 27 मई तक कंफर्म पेज विभाग के पास पहुंच जाने चाहिए