Monday, July 18, 2016

HTET : हरियाणा में जल्द होगी नियमित अध्यापक की भर्ती

 HTET :  

हरियाणा में जल्द होगी नियमित अध्यापक की भर्ती

हिसार 17 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि अध्यापक भर्ती मामला न्यायालय में लंबित है तथा इसका फैसला आने के बाद ही प्रदेश में नियमित अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।
उन्होंने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय मेें मामला लंबित होने के कारण नियमित अध्यापकों की भर्ती का मामला रुका हुआ है लेकिन उम्मीद है कि न्यायालय इस मामले पर जल्द फैसला देगा और इसके बाद बड़े स्तर पर नियमित अध्यापकोें की भर्ती करेंगे।


 HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News
HTET, Teacher Selection in Haryana
http://joinhtet.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATETUTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET


UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 


Friday, March 6, 2015

SARKARI NAUKRI News - टीचर भर्ती घोटाला: 10 साल जेल में रहेंगे बाप ओम प्रकाश चौटाला और बेटे अजय चौटाला

 SARKARI NAUKRI   News   -

टीचर भर्ती घोटाला: 10 साल जेल में रहेंगे बाप ओम प्रकाश
चौटाला और बेटे अजय चौटाला

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा के पूर्व
मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय
चौटाला को राज्य में 2,000 शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में गुरुवार को 10 साल जेल की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला उस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री थे और इस नाते घोटाले के लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं। न्यायालय ने चौटाला तथा उनके बेटे को सजा सुनाने वाली निचली अदालत के फैसले
को चुनौती देने वाली उनकी सभी 55 अपीलों को भी खारिज कर दिया।
टीचर भर्ती घोटाला: 10 साल जेल में रहेंगे ओम प्रकाश चौटाला
कोर्ट ने कहा, यह बहुत बड़ा अपराध है कि प्रदेश का सीएम खुद इस
तरह के घोटालों में शामिल रहे। अजय चौटाला ने अपने
पिता की बढ़ती उम्र के बाबत कोर्ट से दरख्वास्त की कि वह सजा में
छूट दें, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दी।
गौरतलब है कि 3,206 जेबीटी शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने चौटाला को 22 जनवरी 2013 को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। जाहिर तौर पर कोर्ट के आदेश के बाद
इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक करियर अब अधर में है।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 

Tuesday, February 24, 2015

HTET Haryana 816 ड्रॉइंग टीचर्स की भर्ती कैंसल

 HTET   Haryana 816 ड्रॉइंग टीचर्स की भर्ती कैंसल
Feb 21, 2015, 06.30AM IST



प्रमुख संवाददाता, चंडीगढ़
हाईकोर्ट ने पिछली सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 816 ड्रॉइंग टीचर्स की भर्ती रद्द करने का एक बड़ा फैसला सुनाया है। ये टीचर साल 2006 में नियुक्त किए गए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 20 जुलाई 2006 में 816 ड्रॉइंग टीचर्स के लिए आवेदन मांगे थे।
आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2006 थी। इसके बाद 11 जून 2008 में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का नोटिस जारी किया गया और पीटीआई भर्ती की तर्ज पर ही 25 अंक इंटरव्यू के तय किए गए। 11 जुलाई 2008 को परीक्षा रद्द कर दी गई और केवल इंटरव्यू के लिए आवेदकों को रोल नंबर भेजे गए। इसमें भी वहीं हुआ जो पीटीआई भर्ती में हुआ और इंटरव्यू के नंबर 25 से बढ़ाकर 30 कर दिए गए। यानी परीक्षा की बजाय केवल इंटरव्यू को ही माध्यम बनाकर ही नियुक्तियां की गई, जिन्हें नियुक्तियां नहीं मिली उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटा दिया और कहा कि बदली हुई भर्ती प्रक्रिया में चेहेतों को एडजस्ट किया गया। जिनको नियुक्तियां नहीं मिली, उन्होंने आरटीआई में सभी प्रकार की जानकारी हासिल की। इसमें पता चला कि गोल्ड मेडलिस्ट व मैरिट होल्डर तक नियुक्ति से वंचित रह गए। निर्धारित आयु सीमा से अधिक उम्र वाले का चयन किया गया। इतना ही नहीं अंतिम तारीख 21 अगस्त 2006 के बाद भी आवेदन फॉर्म लिए गए। फिलहाल हाईकोर्ट ने नियुक्ति न मिलने वाले टीचरों के हित में फैसला सुनते हुए भर्तियां रद्द कर एक बड़ा फैसला सुनाया है। टीचरों ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा की वे कोर्ट और सरकार से अपील करेंगे कि उन्हें अगली नौकरियों में रिलेक्सेशन दी जाये ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके


 HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News
HTET, Teacher Selection in Haryana

http://joinhtet.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TETRTETBETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET

Wednesday, August 6, 2014

Teacher Selection in Haryana : गेस्ट टीचर्स के वेतन में इजाफा, मिलेंगे 29 हजार

Teacher Selection in Haryana : गेस्ट टीचर्स के वेतन में इजाफा, मिलेंगे 29 हजार

Teacher Selection in Haryana, Guest Teacher Haryana, Guest Teacher

 HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News
HTET, Teacher Selection in Haryana

http://joinhtet.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/


हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गेस्ट टीचर्स के मासिक पारिश्रमिक में वृद्घि की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्राध्यापकों या पीजीटी टीचर्स को 23,500 रुपये की बजाए 26,000 रुपये प्रतिमास मिलेंगे।

इसी प्रकार,मास्टर्स या टीजीटी तथा भाषा टीचर्स (हिन्दी या पंजाबी या संस्कृत) को 19,000 रुपये की बजाए 21,000 रुपये प्रतिमास और जेबीटी टीचर्स या पीआरटीज तथा ड्राईंग टीचर्स को 17,500 रुपये की बजाए 19,000 रुपये प्रतिमास अदा किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग का कहना है कि गेस्ट टीचर्स के मासिक पारिश्रमिक में हुई यह वृद्घि पहली जुलाई,2014 से प्रभावी होगी

news sabhar : अमर उजाला (बुधवार, 6 अगस्त 2014)

Monday, June 16, 2014

HTET, Teacher Selection in Haryana : हरियाणा में नियमित किए जांयेंगे अतिथि शिक्षक एवं संविदा कर्मचारी

HTET, Teacher Selection in Haryana : हरियाणा में नियमित किए जांयेंगे अतिथि शिक्षक एवं संविदा कर्मचारी

 HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News
HTET, Teacher Selection in Haryana

http://joinhtet.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
नईदिल्ली। हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि अतिथि शिक्षकों को हटाया नहीं जाएगा एवं जिन अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को 10 साल पूरे हो गए हैं उन्हें नियमित कर दिया जाएगा। इस फैसले का लाभ उन अतिथि शिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा जिन्हे बिना किसी पात्रता परीक्षा के नौकरी पर लिया गया था।
हरियाणा सरकार ने अपनी रेगुलराइजेशन पॉलिसी में संशोधन करते हुए कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो कर्मचारी 2018 तक 10 साल की सेवा पूरी करेंगे, उन्हें रेगुलर किया जाएगा।
बैठक में एकमुश्त उपाय के तौर पर यह फैसला लिया गया कि किसी स्वीकृत पद के समक्ष नियुक्त किसी भी कर्मचारी, जिसने सेवा के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं या 31 दिसंबर, 2018 की निर्दिष्ट तिथि को पूरे हो जाएंगे, उनको नियमित किया जाएगा। चाहें कर्मचारी की मूल नियुक्ति विज्ञापन तथा साक्षात्कार की प्रक्रिया के माध्यम से न की गई हो। बशर्ते उसका सेवा का रिकार्ड संतोषजनक होना चाहिए।
सरकार के इस फैसले का लाभ विभिन्न सरकारी कार्यालयों और बोर्ड और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को तो मिलेगा ही, साथ ही लंबे समय से संघर्ष कर रहे गेस्ट टीचरों को भी इसका लाभ मिलेगा
News Sabhaar : bhopalsamachar. com/archives/7984

Sunday, January 5, 2014

Haryana Teacher Eligibility Test 2014: Download Admit card/Hall Ticket

Haryana Teacher Eligibility Test 2014: Download Admit card/Hall Ticket


HTET 2014, Teacher Selection in Haryana, HTET, 
   
HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

Haryana Board of School Education HBSE has announced that the Haryana TET exam Admit card/ Hall Ticket 2014 will be available Online on its official website on 20th January 2014.

HBSE is going to conduct the HTET Examination will be held on 1st February, 2014 and 2nd February, 2014 for PGT Lecturer, Primary Teacher- Class I to V and Primary Teacher- Class VI to VIII.

Click here for the official web site for admit card.

Candidates who have been apply for the above post can download their HTET Admit Card 2014


Wednesday, October 16, 2013

HTET : सरकारी पदों पर 85,000 भर्तियां, प्रक्रिया शुरू


HTET : सरकारी पदों पर 85,000 भर्तियां, प्रक्रिया शुरू

HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

हरियाणा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते 85,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है।

सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। अफसरों ने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इन भर्तियों में जाटों समेत उन सभी जातियों को फायदा मिलने वाला है जिन्हें हरियाणा सरकार आरक्षण की सूची में शामिल कर चुकी है।

मुख्य सचिव पीके चौधरी के बार-बार रिक्तियां मांगने के बावजूद अफसर रिक्त पदों की संख्या नहीं भेज रहे थे। अंत में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करवाई।

मुख्य सचिव ने सीएम को बताया कि ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) के इस समय 12000 से ज्यादा पद रिक्त हैं।

उन्हें भरने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए श्रम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गुप्ता ने बताया कि साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। किसी भी सूरत में दिसंबर तक यह साफ्टवेयर चालू हो जाएगा।

क्लास तीन के 28 हजार से 500 से ज्यादा पद
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्लास तीन के अब तक 28 हजार 500 से ज्यादा पद रिक्त हैं। अभी कुछ विभागों से जानकारी आनी है।

इनमें से 12000 से ज्यादा पद भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आग्रह पत्र भेजा गया है।

सीएम बताया कि मंत्रिमंडल ने क्लर्क, स्टेनो आदि के लिए योग्यता दस जमा दो कर दी है। इसलिए सभी विभाग बिना मंत्रिमंडल को भेजे स्वयं अधिसूचना जारी करवाएं।

उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह आग्रह पत्र आयोग को एक नवंबर से पहले भेज दिए जाएं।

अभी ग्रुप डी के लिए विभागों से एक हजार से ज्यादा और क्लास तीन के लिए करीब डेढ़ हजार से ज्यादा रिक्त पदों की जानकारी मिलेगी।

इस तरह क्लर्क, स्टेनो समेत क्लास तीन के करीब 30000, ग्रुप डी के लिए करीब 13000 पदों पर भर्ती होगी। परिवहन विभाग जल्द ही 1500 चालकों के परिणाम घोषित कर देगा।

जाटों और अन्य को यूं मिलेगा लाभ
जब मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई कि जाटों और अन्य को आरक्षण का लाभ केवल उन रिक्त पदों पर मिलेगा जो 28 फरवरी, 2013 के बाद खाली हुई हैं जबकि ये पद तो कई साल से खाली हैं।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि� यह बात कौन कह रहा है तो उन्हें बताया गया कि विधि परामर्शी ने कहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को देखो क्योंकि भर्तियां तो अब होने वाली हैं।

अब माना जा रहा है कि लाभ उन्हें मिल सकता है। वैसे वन विभाग ने 28 फरवरी, 2013 से पहले खाली पदों पर भी यह आरक्षण लागू कर दिया है।

शिक्षक 30000, सिपाही 12000 होंगे भर्ती
शिक्षक भर्ती बोर्ड शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। करीब 30000 पदों पर भर्ती होनी है। इस समय 25000 से ज्यादा पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं।

हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित करने पर रोक लगा रखी है। फैसला आरक्षित है। अगर रोक हटी तो यह परिणाम जल्द घोषित हो जाएंगे। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड 12000 सिपाही भर्ती करेगा। बोर्ड को अगले सप्ताह आग्रह पत्र भेज दिया जाएगा।

65,000 की भर्ती का फैसला
हरियाणा सरकारी के प्रवक्ता ने कहा कि 65,000 भर्तियां करने का फैसला किया है। इनमें करीब 25,000 शिक्षक, 12,000 पुलिस कर्मचारी, 17000 तृतीय श्रेणी और 10625 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुसूचित जाति और भूतपूर्व सैनिकों का बैकलॉग पूरा करने को कहा है


News Sabhaar / Source : amarujala.com (16.10.13)





Haryana Teacher Recruitment : हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे पीटीआई

Haryana Teacher Recruitment  : हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे पीटीआई


HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे पीटीआई
 हिसार : प्रदेश के पीटीआई शिक्षकों ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। बुधवार को पानीपत में डीपीई एवं पीटीआइ एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुरदेव सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक बैठक हुई। इसमें दो कमेटियों का गठन किया गया। एक कमेटी में पांच सदस्य होंगे और यह प्रत्येक रेंज स्तर पर बनाई गई है।
ये कमेटी हाईकोर्ट से पीटीआइ शिक्षकों की भर्ती रद करने के फैसले की कॉपी निकलवाकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से राय-मशविरा कर, भर्ती रद करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इसके अलावा प्रत्येक जिला स्तर, 21 सदस्य कमेटी बनाई गई है, जोकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेगी। इसके अलावा जिलास्तर पर सभी विधायकों व सांसद को ज्ञापन सौंप, शिक्षकों की बहाली की मांग करेगी। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे।
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान परमजीत ने बताया कि प्रदेश के 1983 पीटीआइ शिक्षकों की भर्ती रद करने का निर्णय गलत है। कोर्ट ने भी माना कि गलती चयन प्रक्रिया में हुई। ऐसे में सजा बोर्ड को मिलनी चाहिए, शिक्षकों को नहीं।
सीएम से मिलेगी कमेटी
ऐसे में अब नवगठित 21 सदस्य कमेटी जल्द ही मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेगी। उनसे मदद की गुहार लगाई जाएगी। शिक्षक भर्ती को रद करने के फैसले में कोर्ट के समक्ष विरोधी पक्ष ने पूर्ण रूप से सही दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं किया है।
अंकों में इजाफा किया
सरकार द्वारा सीधे साक्षात्कार करने की बजाए साक्षात्कार के अंकों में ही इजाफा किया गया है, जोकि नियमों के मुताबिक 60:30 का अनुपात है। साक्षात्कार में 60 प्रतिशत अंक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता पर आधारित है, जबकि 30 प्रतिशत अंक साक्षात्कार के होते है। उनका दावा है कि पीटीआइ भर्ती में इसी अनुपात को माना गया है


News Sabhaar : Jagran/जागरण संवाददाता, (3.10.13)

Thursday, September 12, 2013

शिक्षक भर्ती घोटाला: चौटाला की याचिका उच्चतम न्यायालय में खारिज


शिक्षक भर्ती घोटाला: चौटाला की याचिका उच्चतम  न्यायालय में खारिज

क्या बीमारी के कारण कुर्सी छोड़ देंगे चौटाला


नयी दिल्ली:  कोर्ट ने बीमारी के आधार पर उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाने से साफ इन्कार करते हुए कहा कि क्या सत्ता में आने पर वह बीमारी के कारण कुर्सी छोड़ देंगे? पीठ ने कहा कि वह अस्पताल में नहीं रह सकते। वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें जेल जाना होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रभावी और अमीर लोगों के विशेष सुविधाएं लेने पर कड़ी टिप्पणियां भी कीं। हालांकि कोर्ट ने चौटाला को समर्पण करने के लिए छह दिन का और समय दे दिया

उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अवधि बढ़ाने के लिये दायर याचिका आज खारिज कर दी. न्यायालय ने कहा कि उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड की राय में स्पष्ट है कि अब उनके अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है.न्यायमूर्ति एच एल दत्तू और न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने चौटाला की याचिका खारिज करने के साथ ही उन्हें जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण के लिये 23 सितंबर तक का वक्त दिया है. पहले उन्हें 17 सितंबर तक समर्पण करना था. न्यायालय ने कहा कि चौटाला को हर कीमत पर 23 सितंबर तक समर्पण कर देना चाहिए.

न्यायालय ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर चौटाला को उचित, प्रभावी और दक्षता प्राप्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी जाये.इंडियन नेशनल लोकदल के 78 वर्षीय नेता ने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अवधि बढाने से उच्च न्यायालय के इंकार के बाद शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी. उच्च न्यायालय ने 6 सितंबर को उनकी याचिका खारिज करते हुये उन्हें 17 सितंबर तक जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण का निर्देश दिया था.  उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर चौटाला की जमानत की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया था. बोर्ड ने कहा था कि अब चौटाला के अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है.

 पीठ ने सजा के खिलाफ दाखिल चौटाला की अपील पर हाई कोर्ट के शीघ्र सुनवाई करने पर टिप्पणियां भी कीं। कहा कि उनकी अपील तो जनवरी में दाखिल हुई और उस पर सुनवाई भी होने लगी जबकि यहां (सुप्रीम कोर्ट) में वर्ष 2005 में मौत की सजा के केस अभी लंबित हैं।      

दिल्ली की विशेष अदालत ने 22 जनवरी को शिक्षक भर्ती घोटाले में चौटाला, उनके पुत्र अजय चौटाला को दस दस साल की तथा 53 अन्य दोषियों को अलग अलग अवधि की सजा सुनायी थी. इनमें से 44 दोषियों का चार चार साल की और एक दोषी को पांच साल की कैद की सजा सुनायी गयी है.  चौटाला ने दस साल की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है

गौरतलब है कि चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला और 53 अन्य जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती घोटाले में अलग अलग समय के लिए जेल में सजा काट रहे हैं


Saturday, August 31, 2013

Teacher Recruitment Scam in Haryana : ओमप्रकाश चौटाला पर कोर्ट का कड़ा रुख, कहा कब तक जमानत बढ़वाते रहोगे


Teacher Recruitment Scam in Haryana  : ओमप्रकाश चौटाला पर कोर्ट का कड़ा रुख, कहा कब तक जमानत बढ़वाते रहोगे


नई दिल्ली. शिक्षक भर्ती घोटाले में १० साल की सजा पा चुके इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत दिल्ली हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। हालांकि जमानत अवधि बढ़ाने के साथ ही अदालत ने साफ कर दिया कि ईलाज के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए चौटाला को वापस जेल जाना ही होगा। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने चौटाला के वकील व वरिष्ठ अधिवक्ता यूयू ललित और अमित साहनी से पूछा कि आखिर कब तक अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई जाएगी। अदालत के इस सवाल का चौटाला पक्ष जवाब नहीं दे सका।


इससे पहले चौटाला के स्वास्थ्य को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया है कि चौटाला का पेसमेकर से जुड़ा इलाज पूरा हो चुका है और अब उन्हें अस्पताल में रखे जाने की कोई जरूरत नहीं है। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने चौटाला के वकीलों से पूछा कि कब तक पूर्व मुख्यमंत्री की अंतरिम जमानत बढ़वाई जाएगी।

इस पर चौटाला के वकीलों ने केवल एक सप्ताह तक अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि चौटाला और उनके बेटे अजय समेत कई लोगों को शिक्षक भर्ती घोटाले में 10-10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है


News Sabhaar : Bhaskar.com ( 31.8.2013)

Friday, June 21, 2013

Teacher Selection in Haryana हरियाणा में 5061 शिक्षक बने मिडिल हेडमास्टर


हरियाणा में 5061 शिक्षक बने मिडिल हेडमास्टर

Teacher Selection in Haryana

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 5061 शिक्षकों को प्रमोट कर मिडिल स्कूल का हेडमास्टर बना दिया। प्रमोशन पाने वाले 5061 शिक्षकों में से विभाग ने 4888 शिक्षकों को स्टेशन भी मुहैया करा दिए हैं। शेष 173 मिडिल हेड को स्टेशन बाद में दिए जाएंगे। 
सभी मुख्याध्यापकों को 15 दिन के अंदर कार्य ग्रहण करना होगा। इन 4888 मुख्याध्यापकों में से 4160 मास्टर कैडर, 350 सीएंडवी हिंदी, 50 पंजाबी तथा 328 संस्कृत टीचर को मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक बनाया गया है



HTET / PGT Teacher Recruitment Haryana : फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये आवेदन करने वाला गिरफ्तार


HTET / PGT Teacher Recruitment Haryana  : फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये आवेदन करने वाला गिरफ्तार

मेवात में जून 2012 में पीजीटी (फिजिक्स) के लिए निकाली गई रिक्तियों के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करने वाले एक आवेदनकर्ता को थाना सारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आवेदनकर्ता ने यह प्रमाणपत्र नंगला एंक्लेव पार्ट-1 स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बनवाया था। पुलिस ने एफआइआर में सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा के उपनिदेशक की शिकायत पर स्कूल प्रधानाचार्य और तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को भी नामजद किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पुलिस आयुक्त कार्यालय से आई डाक में उपरोक्त शिकायत मिली थी। उसे पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहली कड़ी आवेदनकर्ता रूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रूपेंद्र ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने जून 2012 में मेवात में पीजीटी फिजिक्स पद के लिए निकली रिक्तियों के अनुसार आवेदन किया था। इसमें संबंधित विषय को पढ़ाने का चार वर्ष अनुभव प्रमाण पत्र चाहिए था। रुपेंद्र ने यह प्रमाण पत्र नंगला एंक्लेव पार्ट-1 स्थित केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केसी गौतम के जरिये बनवा लिया।

बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने सत्यापित भी कर दिया। राजीव कुमार इन दिनों मेवात में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हैं। साक्षात्कार के दौरान जो अध्यापक रुपेंद्र का इंटरव्यू ले रहा था, उसने जब अनुभव प्रमाण पत्र देखा तो वह सकपका गया। इंटरव्यू लेने वाले अध्यापक ने रुपेंद्र से कहा कि जिस स्कूल का यह अनुभव प्रमाण पत्र हैं, वहां फिजिक्स विषय की पढ़ाई ही नहीं होती तो फिर प्रमाण पत्र कैसे बनवा लिया। वहीं से मामले की जांच शुरू हो गई।

जांच होते-होते बृहस्पतिवार को पुलिस तक पहुंची। जांच अधिकारी एएसआइ लक्ष्मण ने बताया कि रुपेंद्र को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी केसी गौतम अभी जांच में शामिल नहीं हुआ है


News Source / Sabhaar : Jagran (22 Jun 2013)

Tuesday, May 21, 2013

http://schooleducationharyana.gov.in Directorate of School Education, Haryana

Directorate of School Education, Haryana



Last Date of submission of Application Form: May 30, 2013

Directorate of School Education, Haryana invited application through registered post for 224 posts of Special Teachers / Resource Teachers of various categories on contract basis under Inclusive Education of Secondary Stage (IED-SS) on giving prescribed application form.

  
Special Educator (Mentally Challenged): 59 posts

Special Educator (Visually Challenged): 31 posts

Special Educator (Hearing Impaired): 134 posts

Age : 17-40 years,

Pay : Consolidated of Rs 18000/15000 per month.
  

How to Apply : Application in the prescribed format should be reached on or before is 30/05/2013 (Up to 5.00 PM) at Director General School Education, Haryana (IED-Cell), Shiksha Sadan, 6th Floor, Sector 5, Panchkula


Thursday, January 17, 2013

HARYANA : घूस लेने वाले जेल गए, देने वाले पढ़ा रहे हैं


HARYANA : घूस लेने वाले जेल गए, देने वाले पढ़ा रहे हैं

तीन हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों को गैरकानूनी रूप से भर्ती करने के आरोप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे तो गिरफ्तार हो गए हैं लेकिन शिक्षकों की नौकरी बरक़रार है.

हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि इस मुकदमे में शिक्षकों को पार्टी नहीं बनाया गया और इसीलिए उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ा है

अधिकारी के मुताबिक़ ये सभी अध्यापक अब भी अपनी नौकरी कर रहे हैं.

दिसंबर 1999 और जनवरी 2000 में साक्षात्कार के बाद हरियाणा के 18 ज़िलों में 3,206 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी.

जांच के बाद पता चला कि चुने गए शिक्षकों की सूची को सितंबर 2000 में फर्ज़ी सूची से बदल दिया गया.

लाखों की रिश्वत

दिल्ली की एक अदालत 22 जनवरी को ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे समेत 53 लोगों को सज़ा सुनाएगी.

इन पर आरोप था कि सभी 3,206 शिक्षकों में हर एक से तीन से चार लाख रुपये की रिश्वत ली गई.

सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि खुद चौटाला ने तत्कालीन निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) संजीव कुमार को इस बारे में लिखित आदेश दिया. संजीव कुमार भी इस मामले में अभियुक्त बनाए गए हैं.

इस घोटाले के वक्त हरियाणा के शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी चौटाला के पास थी. उन्होंने कुमार से कहा कि वो इंटरव्यू की फर्जी सूची तैयार करें.

ये घोटाला उस समय सामने आया जब कुमार एक याचिका के साथ अदालत पहुंचे और उन्होंने इंटरव्यू की मूल सूची दिखाई.

संजीव कुमार के अलावा उन लोगों ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया जिन्हें भर्ती में चुना नहीं गया

News Source : http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/01/130117_chautala_bribe_da.shtml


Thursday, December 27, 2012

HTET : HC vacates stay on results for 14,000 new PGT posts


HTET : HC vacates stay on results for 14,000 new PGT posts



CHANDIGARH: While vacating the stay on the announcement of results for around 14,000 new posts of Post Graduate Teachers (PGTs), the Punjab and Haryana high court on Friday held that only those who clear the Haryana Teachers Eligibility Test (HTET) would be eligible for teaching posts in Haryana.

With these orders, candidates having qualified the eligibility test of state, other than Haryana or Central Teachers Eligibility Test (CTET), will not be eligible for these teaching posts in the state.


A division bench headed by chief justice A K Sikri also upheld the condition of Haryana School Teachers Selection Board (HSTSB) that all candidates with four years of teaching experience are eligible for appointments if they qualify HTET before 2015.

The bench passed these orders while dismissing a petition filed by some HTET qualified candidates, who had sought directions to quash the selection criteria which allowed candidates, who have not qualified HTET but are working in any recognized school for the last four years, to become eligible for these posts.

In June this year, Haryana had advertised around 14,000 posts of PGTs in which the government had given relaxation to those candidates from qualifying HTET having teaching experience of four years.

The petitioners had contended that the government was exempting the candidates from HTET just to accommodate the guest teachers working in various schools of the state for last so many years.

Acting on their petition, the HC had restrained HSTSB from declaring the final result of selection in August this year.

News Source : http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-12-22/india/35969119_1_hc-vacates-hstsb-htet / Times of India (22.12.2012)
********************

टीचर भर्ती का रास्ता साफ
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को प्रदेश में चल रही अध्यापकों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट ने सौ के करीब उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा चार साल का अनुभव वाले उम्मीदवारों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट देने को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट के इस आदेश से हजारों उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं जिन्होंने टीचर भर्ती बोर्ड द्वारा कटऑफ के नियम को हाईकोर्ट में चुनौती थी तथा कोर्ट के आदेश पर प्रोविजनल तौर पर इस भर्ती में भाग लेने की इजाजत पाई थी। कोर्ट के इस आदेश से उन सभी के आवेदन फार्म रद हो गए हैं और भर्ती प्रक्रिया पर छाए बादल हट गए हैं। शुक्रवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके सिकरी पर आधारित खंडपीठ ने इन याचिकाओं को खारिज करते हुए सरकार द्वारा चार साल के अनुभव पर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट के फैसले पर रोक के आदेश जारी न करने का फैसला देते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में सरकार ने अनुभव के लिए जो समय तय किया है वह सही नहीं है। इस मामले में समय सीमा न तय करते हुए कोर्ट ने केवल चार साल के अनुभव के आधार पर छूट जारी करने का आदेश दिया
**************

भास्कर न्यूज -!- फतेहाबाद
पपीहा पार्क फतेहाबाद में बुधवार को पात्र अध्यापक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बोलते हुए जिला प्रधान बिजेंद्र लहरिया ने बताया कि 4 वर्ष अनुभव के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त उम्मीदवारों ने 2 से 3 बार अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठकर परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि सरकार टीचर भर्ती में इस तरह के मापदंड बनाकर पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के इस कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र अध्यापक संघ 3 फरवरी 2013 को रोहतक में न्याय रैली करके अपनी आवाज को बुलंद करेगा
News Date- 27.12.12.


*************
सरकार तत्परता दिखाए
Jagran Sampadkiye -

उच्च न्यायालय के आदेश से प्रदेश में अध्यापक भर्ती पर छाए बादल छ्रंटने के बाद सरकार को भर्ती प्रक्रिया की अन्य व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करते हुए तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए। कोर्ट के आदेश से ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की तदर्थ अनुमति पाने वाले अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को निराशा अवश्य होगी क्योंकि याचिकाएं खारिज होने से उनके आवेदन रद जो हो गए। अब हरियाणा से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को ही भर्ती का अवसर मिलेगा। बड़ी राहत उन उम्मीदवारों को मिली है जो पात्रता परीक्षा तो पास नहीं कर पाए पर चार वर्ष या उससे अधिक का अध्यापन का अनुभव रखते हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए सरकार ने समय-समय पर प्रावधान तो किए परंतु अब भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। अध्यापक पात्रता परीक्षा नियमित रूप से नहीं हो पा रही, इसका खमियाजा अंतत: शिक्षा क्षेत्र को ही भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा नीति में आवश्यक-अपेक्षित बदलाव के लिए तत्परता का अभाव भी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है, हां बार-बार ऐसे प्रयोग अवश्य हो रहे हैं जो शिक्षा विकास की गति को अवरुद्ध ही कर रहे हैं। शिक्षा विभाग को इन तमाम कमी-कमजोरियों को दूर करने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण को सामने रखते हुए नीति-रणनीति तैयार करनी चाहिए। अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा क्षेत्र की एक बहुत बड़ी विसंगति दूर करने में निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी जो शिक्षक-छात्र अनुपात सही न होने के कारण झेलनी पड़ रही है। अध्यापक पात्रता परीक्षा हर वर्ष नियमित रूप से हो और जैसा बार-बार कहा जा रहा है कि तदर्थवाद से शिक्षा विभाग को हर हालत में बचना चाहिए। यह वह प्रकृति है जिसका विभाग ने सबसे अधिक सहारा लिया। प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक अनुबंधित, पार्ट टाइम टीचर के रूप में अस्थायी समाधान को ही प्राथमिकता दी गई। दीर्घकाल में इसका लाभ कम और नुकसान अधिक हो सकता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास जरूरी हैं। शिक्षा विभाग में भी यदि ठेका प्रथा का सहारा लिया जाएगा तो भविष्य की बुनियाद कैसी रखी जाएगी, आसानी से समझा जा सकता है। कोर्ट के फैसले के आलोक में सरकार को अपने संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करके दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए। तभी व्यवस्था की कमजोरियां दूर होने के साथ समस्या का स्थायी समाधान संभव हो पाएगा

[स्थानीय संपादकीय: हरियाणा]

Source : Jagran ( 23.12.12)

*********************

बीएड अध्यापकों को कर दिया जेबीटी भर्ती से बाहर


कैथल, 25 दिसंबर (निस)। प्रदेश सरकार ने पहले तो बीएड डीग्री धारकों को जेबीटी की एचटैट परीक्षा की पात्रता हासिल करने का मौका दे दिया और जब हजारों बीएड धारकों ने यह पात्रता पास कर ली तो अब उन्हें जेबीटी भर्ती से वंचित कर दिया गया। बीएड डीग्री धारकों व अध्यापकों को गहरा धक्का उस समय लगा है जब पहले उन्हें जेबीटी भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका दे दिया गया और जब उनसे परीक्षा फीस के नाम पर करोड़ों रूपए वसूल कर लिए तो उन्हें इस भर्ती से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस फैंसले से लगभग 15 हजार बीएड अध्यापक जेबीटी भर्ती से वङ्क्षचत हुए है, जिनमें सरकार के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। यह रोष आज हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की जिला स्तरीय जवाहर पार्क में हुई बैठक में भी जताया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष राविश ने की।
उन्होंने उपस्थित अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब सरकार ने बीएड योग्यता वाले युवाओं को जेबीटी एचटैट परीक्षा पात्रता हासिल करने का मौका दिया है तो अब उन्हें जेबीटी भर्ती में भी मौका दिया जाना चाहिए था, जबकि उनसे आवेदन करवाकर करोड़ों रुपए वसूल कर लिए गए। उन्होंने कहा कि गत 25 मार्च के प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा व हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि चार वर्ष के अनुभव वाले अध्यापकों को एचटैट पात्रता से छूट देकर नियमित किया जाएगा, लेकिन सरकार का यह आश्वासन महज दिखावा ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि न तो बीएड को जेबीटी के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया जबकि हजारों प्राध्यापकों का चार वर्ष का पूरा अनुभव न होने के कारण तथा कट आफ लिस्ट से बाहर होने के कारण वह भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। इस तरह हरियाणा सरकार ने एचटैट पास करने के बावजूद भी15 हजार बीएड अध्यापकों को जेबीटी भर्ती से वंचित कर दिया है, जो अति निंदनीय है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगामी 6 जनवरी को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान सुनील बूरा, देवेंद्र सीवन, वेदपाल, कर्ण सिंह, नरेंद्र ढांडा, रोहताश नरड़, कृष्ण बात्ता, कृष्ण कुमार, सुशील हसंपुरा, विकास कोलेंखां, तेजपाल बात्ता, महेंद्र क्योड़क, विनोद कोटड़ा, अंजू चोशाला, मीनू  सहित भारी संख्या में अतिथि अध्यापक मौजूद थे।

News Source : dainiktribuneonline.com/2012/12
**************

I am unable to understand one point,  I felt  that CTET exam is for Primary OR Upper Primary Level (OR upto some extent to TGT teachers). 
What is the relation of CTET exam with PGT.

Punjab and Haryana highcourt judgement is good for those guest teacher who have experience of more than 4 year.


Saturday, June 9, 2012

HTET : शिक्षक भर्ती बोर्ड के नियम बने आवेदकों के लिए सिरदर्द


HTET : शिक्षक भर्ती बोर्ड के नियम बने आवेदकों के लिए सिरदर्द

झज्जर, 9 जून (निस)। लंबे अरसे के बाद पीजीटी के विभिन्न विषयों के लिए 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के नियम आवेदकों के गले नहंी उतर रहे। नए नियम बनाते हुए न तो पुराने शिक्षित आवेदकों का ध्यान रखा गया और न ही नयों के लिए एक जैसे नियम हैं। बीएड की अनिवार्यता को लेकर दोहरा मानदंड है तो बीए तक दो कक्षाओं के लिए अच्छा अकादमिक  रिर्काड कालेज स्तर से स्कूल स्तर पर लाया गया है। जिससे पुराने शिक्षित लोग आवेदन ही नहीं कर पाएंगे। अनुभव का प्रमाण पत्र बनवाना भी जटिल किया गया है।

दो दिन पूर्व विभिन्न समााचार पत्रों में पीजीटी के 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए हरियाणा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने रिक्तियां घोषित की हैं। इनके घोषित होने के साथ ही नियमों की चर्चा तेज हो गई है। बोर्ड द्वारा बनाए गए नए नियम आवेदकों के गले नहीं उतर रहे। खास बात यह है कि आवेदकों को फार्म भी ऑन लाइन भरना है और किसी भी योग्यता को यदि आवेदक पूरा नहीं करता तो उसका फार्म सॉफ्टवेयर स्वीकार नहीं करेगा, ऐसे में अनेक आवेदक आवेदन कर ही नहीं पाएंगे।

 अमर सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप, अशोक सहित अनेक आवेदकों का कहना है कि बोर्ड ने बीएड की अनिवार्यता में दोहरा मानदंड अपनाया है। यदि आवेदक एचटेट पास है तो उसे बीएड की छूट है और यदि वह चार वर्ष के अनुभव के आधार पर आवेदन कर रहा है तो उसे बीएड की छूट नहीं है। ऐसे में दोहरा मानदंड गले नहीं उतरता। इनका कहना है कि हरियाणा में अब से पहले प्राध्यापक के लिए बीएड अनिवार्य नहीं थी, इसलिए ज्यादातर लोग सीधे स्नातकोत्तर में प्रवेश लेते थे। यदि बीएड लागू की जानी है तो उसके लिए बोर्ड को बाकायदा भविष्य के लिए डेट घोषित करके ही लागू किया जाना चाहिए। इस नई नीति से अनेक पात्रता पास अभ्यर्थी भी अयोग्य हो जाएंगे, चूंकि बोर्ड ने अच्छे अकादमिक रिर्काड के तहत स्नातक तक दो कक्षाओं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए हैं, जबकि एचटेट लेते समय इस तरह की कोई शर्त नहीं रखी गई थी। ऐसे में उनकी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद वे दो कक्षाओं में कम नंबर होने पर आवेदन नहीं कर पाएंगे। अमर सिंह का कहना है कि 90 के दशक तक तो बोर्ड की परीक्षाओं में 40 से 50 प्रतिशत नंबर महत्वपूर्ण होते थे। ऐसे में वे लोग वंचित रह जाएंगे जो 40 वर्ष के करीब के हैं और उनके नंबर कम हैं। अमर सिंह का यह भी कहना है कि नंबरों में एससी वर्ग के लिए पांच प्रतिशत की छूट का प्रावधान भी नहीं किया गया है। इसलिए इन वर्गों के लोग भी इसका लाभ उठा नहीं पाएंगे।
आरक्षण की नीति को लेकर भी आवेदक सवाल उठा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की  हैै कि बोर्ड के नियमों को दोबारा से इस तरीके से बनाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग आवेदन कर सकें वरना ज्यादातर लोग तो फार्म भरे बिना ही प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।


News Source : Denik Tribune (9.6.12)

HTET : पीजीटी के लिये गुड एकेडमिक रिकार्ड की शर्त वापस लेने की मांग



HTET : पीजीटी के लिये गुड एकेडमिक रिकार्ड की शर्त वापस लेने की मांग

उकलाना मंडी, 9 जून (एस)। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सेलवाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षक चयन बोर्ड द्वारा पीजीटी के लिये विज्ञापित 14216 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को कड़ा एतराज जताया है और इसमें लगायी गयी गुड एकेडमिक रिकार्ड की शर्त को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के पदों को सुनियोजित ढंग से रिक्त रखे जाने के लिये ही बोर्ड ने यह अड़ंगा लगाया है। सुरेंद्र सेलवाल ने कहा कि विज्ञापन मेें जारी हिदायतों  में गुड एकेडमिक रिकार्ड को योग्यता में शमिल किया है जिसके तहत उम्मीदवार को दसवीं व बारहवीं ,स्नातक में से किन्ही दो में से पचास प्रतिशत अंक तथा में एक पैंतालीस प्रतिशत अंक हासिल हो की शर्ता रखी गई है जबकि पात्रता परीक्षा के लिए इस प्रकार की कोई शर्त नहीं थी। इस प्रकार अनेको उम्मीदवार जो उपरोक्त शर्तों क ो पूरा नहीं करते और पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके है , अयोग्य ठहराकर उनको नियुक्तियों से दूर रखने की योजना है।  सेलवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों को इससे बड़ा नुकसान होगा ,इस वर्ग का असली आरक्षण का हकदार वर्ग निर्धारित शर्तों के कारण स्वत: ही अयोग्य ठहरा दिया जाएगा और योग्य उम्मीदवार न मिलने का नोटिस जारी कर इस वर्ग के पदों को संवैधानिक हकों से वङ्क्षचत कह दिया जाएगा। सेलवाल ने इन गुड एकेडमिक रिकार्ड की शर्त को हटाने की मांग की है।


News Source : Denik Tribune (9.6.12)