Saturday, May 4, 2013

HTET : ये कोर्स करने वाले नहीं दे सकेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा


HTET : ये कोर्स करने वाले नहीं दे सकेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा


HTET / Haryana Teacher Eligibility Test News Blog : http://joinhtet.blogspot.com

हरियाणा में भाषा अध्यापक का कोर्स करने वाले अब हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) नहीं दे सकेंगे। 

इन कोर्स धारकों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से गुहार लगाई है कि उनको एचटेट के लिए योग्य बनाया जाए।

बेरोजगार ओटी प्रशिक्षित अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शास्त्री और अन्य का कहना है कि ओटी (हिंदी, संस्कृत, पंजाबी) भाषा अध्यापकों के लिए एक विशेष कोर्स है। 

प्रदेश सरकार ने 1995 से 2002 तक भाषा अध्यापक कोर्स करवाया। 

करीब डेढ़ सौ उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चुना जाता था। दाखिले से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी था। 

यह कोर्स करने वाले अधिकतर शिक्षक भर्ती हो गए मगर अभी भी 1500 बेरोजगार हैं। सरकार ने नियम बदल दिए तो इनकी भर्ती बंद हो गई। 

इस समय स्कूलों में गेस्ट टीचर के तौर पर करीब 1700 भाषा अध्यापक कार्यरत हैं। मगर नियम के कारण एचटेट में नहीं बैठ सकते। नतीजतन वे पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र हासिल नहीं कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि स्कूलों में भाषा अध्यापक के जितने पद गेस्ट टीचर हैं उतने ही बेरोजगार हैं इसलिए उन्हें वहीं पर स्थायी नियुक्ति दी जाए। 

उन्होंने बताया कि इस कोर्स के बाद उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग एससीईआरटी के माध्यम से डाइटों में प्रशिक्षण दिया जाता था। 

इन डिप्लोमा धारकों को भाषा अध्यापकों की भर्ती में नियुक्त किया जाता रहा है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने यह कोर्स करने वालों को एडजस्ट कर दिया मगर हरियाणा में करीब डेढ़ हजार बचे हैं। 

निगम बदलने के कारण पैसे खर्च करने के बाद उनका किया कोर्स भी बेकार हो जाएगा और उनकी उम्र भी बढ़ रही है


News Source / Sabhaar :  Amar Ujala (5.5.2013)

HTET - Haryana Teacher Eligibility Test News







HTET - Haryana Teacher Eligibility Test News


HTET Exam schedule is changed

Please confirm details of the same from Board / Commision / Exam Authority



Thursday, April 25, 2013

HTET : शिक्षक के पद खाली, आवेदक बने सवाली


HTET : शिक्षक के पद खाली, आवेदक बने सवाली

पीजीटी शिक्षकों के आए परिणामों में कई विषयों के पद रह गए खाली, पद ज्यादा एचटेट पास कम

विकास बत्तान. कुरुक्षेत्र 

प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए बनाए गए अध्यापक भर्ती बोर्ड की ओर से निकाले गई पीजीटी शिक्षक भर्ती के परिणाम चौंकाने वाले हैं। प्रदेश में शिक्षकों के पद खाली हैं और आवेदक सवाली बने हैं। पीजीटी शिक्षक भर्ती आवेदक सवाल उठा रहे हैं कि एक ओर तो बोर्ड भर्ती के नियमों को कड़ा बना रहा है वहीं दूसरी ओर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सरकारी शिक्षा दिलाने का दावा भी कर रहा है। यह दोनों विरोधाभाषी बातें लगती हैं। जिसपर आवेदकों ने भर्ती नियमों में ढील देने की मांग उठाई है। खास बात तो यह भी है कि पीजीटी के कई विषयों में पद ज्यादा हैं लेकिन एचटेट पास उम्मीदवार कम हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में पीजीटी शिक्षक के कई विषयों के पद खाली ही रहेंगे। 

चौंकाने वाले परिणाम 

अप्रैल महीने में घोषित पीजीटी शिक्षक के परिणामों में गणित विषय के लिए कुल 2057 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिनमें से 1055 पद खाली पड़े हैं। इसी तरह पीजीटी केमेस्ट्री में 1083 पद विज्ञापित किए गए जिनमें से 211 पद भरे नहीं जा सके। फिजिक्स में 1131 पद निकाले गए थे, जिनमें से 518 पद खाली हैं। पीजीटी ज्योग्राफी में 710 पद थे, जिनमें से 251 खाली हैं। पीजीटी सोशोलॉजी में 350 पद थे, जिसमें से 195 पद नहीं भरे जा सके। पीजीटी होम साइंस में 276 पद विज्ञापित किए। जिनमें से 192 पद खाली रह गए। पीजीटी पंजाबी में 502 पद विज्ञापित थे, जिसमें से 89 पद खाली हैं। इसी तरह उर्दू में छह पद विज्ञापित किए गए जिनमें से एक पद खाली है। 

एचटेट पास हैं कम

प्रदेशभर में अब तक गणित विषय के लिए कुल 846, केमिस्ट्री के लिए 921, फिजिक्स के लिए 459, जियोग्राफी के लिए 271, साइकोलॉजी के लिए 105 और होम साइंस के लिए 83 विद्यार्थियों ने एचटेट पास किया है। वर्ष 2008 से 2011 तक के ये आंकड़े साफतौर पर बता रहे हैं कि एचटेट पास आवेदकों की संख्या कितनी कम है। 

कॉलेज में योग्य, स्कूल में अयोग्य 

सोशोलॉजी से नेट कर चुकी मनीता, पंजाबी से पीएचडी कर चुके रामचंद्र, गणित में नेट पास परमजीत और जियोग्राफी में नेट संदीप ने कहा कि यह पूरी तरह से अन्याय है कि नेट व पीएचडी पास करने के बावजूद उन्हें पीजीटी शिक्षक के लिए योग्य नहीं माना जा रहा। यह विडंबना है कि कॉलेज शिक्षक बनने के लिए तो वे योग्य हैं और स्कूल में जूनियर लेक्चरर बनने के लिए उन्हें अयोग्य ठहराया जा रहा है। मनीता ने कहा कि पीएचडी, एमफिल और नेट से बड़ी तो कोई योग्यता नहीं होती। इसके बावजूद उन्हें पीजीटी शिक्षक भर्ती से बाहर करना अनुचित है। इसलिए अध्यापक भर्ती बोर्ड, शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार को इस दिशा में गंभीरता से सोचना चाहिए


News Sabhaar/ source : Bhaskar (Apr 25, 2013, 06:00AM IST)
*********************************

Saturday, April 6, 2013

HARYANA SCHOOL TEACHERS SELECTION BOARD PGT Mathematics (Cat. No. 1) (2057 Posts)


HARYANA SCHOOL TEACHERS SELECTION BOARD
BAYS NO. 73-76, SECTOR-2, PANCHKULA
(www.hstsb.gov.in)
RESULTS OF POST GRADUATE TEACHERS OTHER THEN MEWAT
On the basis of interviews held with effect from July-2012 to April-2013, and in
pursuant to judgement passed in CWP NO.15929 of 2012 and other connected
matters, the Haryana School Teachers Selection Board has finalized the result for post
of Post Graduate Teachers (PGTs) of under mentioned category of other then MEWAT
cadre i.e category 1 & 16. The candidates bearing following roll numbers have been
selected. The result has been shown roll number wise and category wise


PGT Mathematics (Cat. No. 1) (2057 Posts)

PGT Result (Math & Commerce)
HSTSB declared the results of
PGT Math & Commerce today.
All eligible candidates selected in Maths.
437 posts out of 1278 posts remained vacant even of General Category.
In SC Category 391 posts out of 411 remained vacant.
Other vacant in Maths
BC=78/205
ESM=97/102
PHC=52/61
Total Vacant=1055/2057
For result click:
http://hstsb.gov.in/files/result3.pdf

Wednesday, January 23, 2013

Haryana :जेबीटी की तरह सेकेंडरी शिक्षक भर्ती की भी जांच करे सीबीआइ


Haryana :जेबीटी की तरह सेकेंडरी शिक्षक भर्ती की भी जांच करे सीबीआइ


 नई दिल्ली : आइएएस संजीव कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में कहा था कि जिस तरह का घोटाला जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में हुआ है, ठीक उसी तरह का घोटाला सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय के तहत शिक्षकों के मामलों में भी किया गया था। जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच तो हो ही चुकी है, मगर सेकेंडरी शिक्षकों की भर्ती की कोई जांच नहीं हुई। यह टिप्पणी करते हुए रोहिणी कोर्ट के विशेष सीबीआइ जज विनोद कुमार ने सीबीआइ को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में आगे फिर से जाच करे। अदालत ने उन डिप्टी कमिश्नर (डीसी) व एसडीएम पर भी सवाल उठाया है जिन्होंने इस मामले में जिला चयन समिति के चेयरपर्सन व सदस्यों पर पूर्व निर्धारित हलफनामों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया था। अदालत ने कहा कि यह गंभीर मामला है क्योंकि ये हलफनामे बाद में इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में सरकार की तरफ से जवाब दायर करते समय प्रयोग किए गए थे। इसीलिए अदालत सीबीआइ को निर्देश देती है कि इस मामले की जाच की जाए और दोषी अधिकारियों की पहचान की जाए। ऐसे में अगर पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

अदालत ने कहा कि उन शिक्षकों को नौकरी में रहने का कोई हक नहीं है, जिन्होंने फर्जी साक्षात्कार लिस्ट के आधार पर नौकरी पाई है। यह टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा है कि अदालत हरियाणा सरकार को कोई निर्देश नहीं दे रही है परतु यह अदालत का सुझाव है। इस मामले को खुद ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला व शेर सिंह बड़शामी के वकील ने अदालत के समक्ष उठाया कि उन शिक्षकों को नौकरी में रहने का क्या हक है जिनको इस घोटाले के तहत नौकरी मिली थी। अदालत ने इस दलील को गंभीरता से लिया और यह आदेश दिया है।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जिन शिक्षकों को लाभ पहुचाया गया था, उनको साक्षात्कार में बीस में से 17 या उससे ज्यादा अंक दिए गए। अदालत ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह नौकरी पाने वाले षड्यंत्र में सह-आरोपी होते हैं। ऐसे में सरकार चाहे तो बाकी उम्मीदवारों की सूची इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में दायर सूची के आधार पर तैयार कर सकती है। वहीं जहा तक कुरुक्षेत्र, पानीपत व रोहतक जिले की बात है तो इनकी कोई सूची दाखिल नहीं हुई थी। ऐसे में इन जिलों की सूची शैक्षणिक आधार पर या फिर से साक्षात्कार लेकर तैयार की जा सकती है


*************************************
ब्लॉग संपादक के विचार -
ये घोटाला तो सामने आ गया तो पता चल गया , 
सरकरी भर्ती में इंटरविउ क्या होता है , लोगों को नहीं पता क्या 
सभी तरह की सरकारी भर्तीयों में  इंटर विउ की वीडियो ग्राफी (जैसे रेलवे स्टेशनों पर सी सी टी वी केमरा लगा होता है )
 अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए 
जहाँ तक संभव हो एप्टीत्युड टेस्ट आयोजित किये जाने चाहिए 

सरकारी दफ्तरों में भी भ्रस्टाचार रोकने के लिये सी सी टी वी केमरे लगा देने चाहिए 

Thursday, January 17, 2013

HARYANA : घूस लेने वाले जेल गए, देने वाले पढ़ा रहे हैं


HARYANA : घूस लेने वाले जेल गए, देने वाले पढ़ा रहे हैं

तीन हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों को गैरकानूनी रूप से भर्ती करने के आरोप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे तो गिरफ्तार हो गए हैं लेकिन शिक्षकों की नौकरी बरक़रार है.

हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि इस मुकदमे में शिक्षकों को पार्टी नहीं बनाया गया और इसीलिए उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ा है

अधिकारी के मुताबिक़ ये सभी अध्यापक अब भी अपनी नौकरी कर रहे हैं.

दिसंबर 1999 और जनवरी 2000 में साक्षात्कार के बाद हरियाणा के 18 ज़िलों में 3,206 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी.

जांच के बाद पता चला कि चुने गए शिक्षकों की सूची को सितंबर 2000 में फर्ज़ी सूची से बदल दिया गया.

लाखों की रिश्वत

दिल्ली की एक अदालत 22 जनवरी को ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे समेत 53 लोगों को सज़ा सुनाएगी.

इन पर आरोप था कि सभी 3,206 शिक्षकों में हर एक से तीन से चार लाख रुपये की रिश्वत ली गई.

सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि खुद चौटाला ने तत्कालीन निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) संजीव कुमार को इस बारे में लिखित आदेश दिया. संजीव कुमार भी इस मामले में अभियुक्त बनाए गए हैं.

इस घोटाले के वक्त हरियाणा के शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी चौटाला के पास थी. उन्होंने कुमार से कहा कि वो इंटरव्यू की फर्जी सूची तैयार करें.

ये घोटाला उस समय सामने आया जब कुमार एक याचिका के साथ अदालत पहुंचे और उन्होंने इंटरव्यू की मूल सूची दिखाई.

संजीव कुमार के अलावा उन लोगों ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया जिन्हें भर्ती में चुना नहीं गया

News Source : http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/01/130117_chautala_bribe_da.shtml