Sunday, May 20, 2012

HTET : पात्र अध्यापक संघ का अनशन जारी



HTET : पात्र अध्यापक संघ का अनशन जारी



पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर शनिवार को पात्र अध्यापक संघ के सदस्य आमरण अनशन करते हुए


पंचकूला, 19 मई (निस)। पात्र अध्यापक संघ  द्वारा शिक्षकों की भर्ती में चार वर्ष के अनुभव पर पात्रता परीक्षा से छूट के मुद्दे को लेकर यहां सेक्टर 5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर चल रहा पात्रता परीक्षा पास अध्यापकों का आमरण अनशन आज पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। पात्र अध्यापकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष स्वरूप पहले सड़क से गुजरती हुई कारों को रोक कर उनके शीशे साफ किए और बाद में शिक्षा निदेशक का पुतला जलाया
आज आमरण अनशन पर बैठने वाले अध्यापकों में प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रधान गुरदीप सिंह, करनाल के प्रधान हरविन्द्र, पानीपत के प्रधान रविन्द्र शर्मा, सिरसा के प्रधान नानक, कैथल के प्रधान जसबीर, अशोक शास्त्री, मनोज पहल, तरूण सेठी, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

News : dainiktribuneonline.com (20.5.12)

No comments:

Post a Comment